फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दो दिनों में पूरा हो जाएगा मूल्याकंन का कार्य

दो दिनों में पूरा हो जाएगा मूल्याकंन का कार्य

Fri, 22 Mar 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों में पूरा हो जाएगा मूल्याकंन का कार्य
मात्र 9813 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 288934 उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक कुल 279111 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब 9813 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।

जिले में एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी खलीलाबाद को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी की उप नियंत्रक आशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की एक लाख 52 हजार 897 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। एक लाख 51 हजार 310 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब 1587 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। शनिवार को उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएग्रा। एचआरआईसी के उप नियंत्रक उदयभान ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 36 हजार 037 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें एक लाख 27 हजार 801 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। 8226 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब आठ हजार कॉपियां बची हैं। उसका भी मूल्यांकन दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed