फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कार्रवाई से लोगों में खुशी

कार्रवाई से लोगों में खुशी

Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई से लोगों में खुशी
भारत माता के जयकारे से गूंजते रहे ग्रामीण क्षेत्र के चौराहे
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के करारा प्रहार की जानकारी होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में खुशी छा गई। कई जगह चौराहों पर लोगों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर सेना का हौसला बढ़ाया।

शहीद जवानों को सच्ची श्रद्घांजलि
धनघटा। महुली बाजार में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में युवकों ने पटाखा फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर सर्वेश मिश्र, पुनीत, मोनू, विक्की, विवेक, रामानंद, सतपाल , लालजी गुप्ता, संतोष चौरसिया, भगवान सहाय, हफीज अंसारी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इन लोगों ने वायुसेना की कार्रवाई को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि बताई।
विज्ञापन


बहुत हुआ धैर्य, जवानों ने दिखाया शौर्य
हैंसर। भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान में की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई। कहीं पटाखे फोड़े तो कहीं मिठाई खिलाकर लोगों ने सेना को बधाई दी। लोगों ने कहा कि बहुत हुआ धैर्य, अब जवानों ने दिखाया शौर्य। तहसील परिसर में अधिवक्ता लालसरन सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, राधेश्याम मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, हनुमान प्रसाद चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, रविंद्र पांडेय आदि ने सैनिकों को बधाई दी। इसके अलावा धनघटा चौक, हैंसर बाजार, लोहरैया, डिहवा बाजार, पौली, उमरिया बाजार आदि जगहों पर भी जश्न मनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा झंडा लेकर सड़क पर उतरे युवा
मगहर। पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर सेना द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी होते ही मगहर कस्बे के उत्साही युवा हाथ में तिरंगा लिए सड़क पर आ गए। भारत माता की जय का नारा लगाने युवाओं ने काजीपुर चौराहे पर मिठाई बांटी। इस दौरान अतुल श्रीवास्तव, गौतम गुप्ता, राजेश गुप्ता, उदय वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, गजेंद्र उर्फ गज्जू गुप्त, गौरव पांडेय, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।


सेना और सरकार के समर्थन में लगाए नारे
मेंहदावल। कस्बे के टड़वरिया चौराहे के समीप एकत्रित हुए युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए भारतीय वायु सेना व सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि सरकार ने जवानों की शहादत का सही तरीके से बदला लिया है। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, मिथिलेश पांडेय, रामप्रकाश मिश्र, दीपक गोस्वामी, मुरलीधर उपाध्याय, प्रभुदयाल अग्रहरि, सूर्यप्रकाश मिश्रा, राहुल गुप्ता, खुनखुन निषाद, रामकेश निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed