फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता शुरू

Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता शुरू
85 करोड़ की लागत से सिरसी में बनेगा स्टेडियम : सांसद
विज्ञापन

- सिरसी में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। खेलो इंडिया के तहत जिले में बनने वाले स्टेडियम का निर्माण सिरसी में किया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को सांसद शरद त्रिपाठी ने श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते समय की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम निर्माण में कुल लागत 85 करोड़ रुपये आएगी।

सासंद ने कहा कि खेल का मैदान हो या गांव का खलिहान सभी जगह खुशहाली लाने का प्रयास सरकार कर रही है। सिरसी में धन के अभाव में अधूरे पड़े आईटीआई कॉलेज का काम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। उसके लिए भी सरकार ने नौ करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। सासंद ने श्रीसीताराम इंटर कॉलेज में दो कमरों के निर्माण की भी सौगात दी। प्रतियोगिता शुभारंभ के अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में राजेश खलीलाबाद प्रथम स्थान पर आकर अपने विद्यालय का खाता खोले। इस मौके पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा, प्रबंधक महेशराम, सह आयोजक प्रधानाचार्य महेशराम, नाथनगर ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, संजय सिंह राठौर, महेंद्र दुबे, बद्री यादव, अनिरुद्घ शुक्ल, रणविजय सिंह, राजन राय, दिलीप राय, दुर्गा राय, नीतेश राय, नरेंद्र पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed