एसडीएम के तबादले तक आंदोलन जारी रखेंगे
बता दें कि शनिवार को एसडीएम ने शांति भंग की आशंका में चालान किए गए दो लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उसी दिन से प्रदर्शन शुरू कर दिया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में धरने पर बैठे अधिवक्ता लालशरण सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, सुनील पांडेय, दिलीप राय, केशव पाठक, अरविन्द शांता श्रीवास्तव, मिठाईलाल, रविन्द्र पांडेय आदि ने कहा कि जब तक एसडीएम का तबादला यहां से नहीं कर दिया जाता है, हड़ताल जारी रहेगी और अधिवक्ता धरना देते रहेंगे।