फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2063 persons vaccinated

टीकाकरण : 2063 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Sat, 05 Mar 2022 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
2063 persons vaccinated
टीकाकरण : 2063 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 66 गांव में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके बदले 2063 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 66 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। उसके स्थान पर 90 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के स्थान पर 90, नाथनगर में 2400 के स्थान पर 62, सांथा में 2400 के स्थान पर 44, सेमरियावां में 2400 के स्थान पर 380, मेंहदावल में 2400 के स्थान पर 297, हैंसर बाजार में 2400 के स्थान पर 150, बेलहर में 2400 के स्थान पर 311, बघौली में 2400 के स्थान पर 579, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के स्थान पर 20 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के स्थान पर 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो मरीज मिले
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सीएमओ डॉक्टर इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार केे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हे होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इनकी निगरानी स्वास्थ्य टीम कर रही है। अब तक जिले में 8947 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं और 8842 लोग स्वस्थ हो चुके है। अबतक 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 14 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या चार रह गई है। उन्होंने बताया कि 429 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 642 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed