फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2017 Mission boot in preparation worker

मिशन 2017 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Mon, 07 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने यहां कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में होने वाले 2017 विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर माहौल तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दिल्ली व बिहार की हार से निराश न हो। क्योंकि बिहार व दिल्ली की परिस्थितियां उत्तर प्रदेश से भिन्न है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। अमेरिका जैसा देश भी भारत को लोहा मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिन योजनाओं को लागू किया, उसका असर भी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पूर्व दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं की जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें। इन कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उत्तर प्रदेश में पार्टी सफलता की इबारत लिखेगी।


भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हैं कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। इस अवसर पर दुर्गाराय, त्रयंबक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद, संतोष चौहान, अर्जुन चौधरी, दयाराम, मंटू राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed