{"_id":"5c911f42bdec22141d19e0d1","slug":"201553014594-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे तक धनघटा-खलीलाबाद मार्ग रहा बाधित
एसडीएम के आश्वासन पर माने किसान
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। नाथनगर स्थित काटा वाली बाग के मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर शाम को चार दिनों से गन्ना तौल कराने पहुंच रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। किसानों का उग्र रूप देख मौके से काटा बाबू सहित अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने बुधवार से गन्ना तौल कराने की प्रक्रिया शुरू होने के आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
गन्ना तौल केंद्र प्रथम पर पिछले चार दिन से क्षेत्र के शांतिनरगापार, नैनाझाला, मथुरापुर, गिठनी, कोडरी, मेंहनीय, जोगाराजा, भगता समेत अन्य गांवों से किसान गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जुटे थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सुबह-शाम को तौल कराने की बात कहते हुए टाल-मटोल कर रहे थे। किसानों के अनुसार मंगलवार की शाम को जब काटा बाबू से गन्ना तौल कराने की बात कही गई तो 24 मार्च को तौल होने की बात बताई गई। इससे नाराज किसान गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को धनघटा-खलीलाबाद मुख्य सडक पर खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम लगने के करीब डेढ़ घंटा बाद एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय पहुंचीं और किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि बुधवार से उनके गन्ने की तौल शुरू होगी। इस मौके परा सड़क के दोनों तरफ वाहनों को लंबी लाइन लग गई।