{"_id":"5c78204fbdec227368423223","slug":"201551376463-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सगी बहनों की पिटाई के मामले में चार पर केस
मारपीट में एक महिला का हाथ हुआ था फैक्चर
छितही गांव में कूड़ा फेंकने के लिए हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। दो सगी बहनों की पिटाई के मामले में कोर्ट के आदेश पर महुुली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
कोर्ट को दिए गए शिकायती पत्र में महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही के टोकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद हाशिम ने कहा कि 17 जुलाई-2018 को उनकी बहन नसीमा खातून दरवाजे पर झाड़ झंखाड़ के अलावा पत्तियों को झाडू लगाकर एक जगह इकठ्ठा कर उसे जला रही थी। इसी बीच घर के सामने स्थित नुरुनिशा पत्नी नसीर अंसारी ने अपने घर के कूड़े को उनके दरवाजे के सामने फैला दिया। मोहम्मद हाशिम का कहना है कि जब उनकी बहन नसीमा खातून ने एतराज किया, तो गाली-गुप्ता देने लगी। विरोध करने पर अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुसकर उसकी बहन की पिटाई करने लगे। बचाने पहुंची दूसरी बहन शमीमा को भी मार पीटकर अधमरा कर दिया। शमीमा का हाथ टूट गया। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने मोहम्मद हाशिम की तहरीर पर मुशीर अहमद, जावेद अहमद, परवेज अहमद पुत्र गण मोहम्मद अजीज तथा नुरुनिशा पत्नी नशीर अंसारी के मारपीट का केस दर्ज किया है।