फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Wed, 27 Feb 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
लाभार्थियों का शतप्रतिशत भुगतान कराएं सुनिश्चित: डीएम
विज्ञापन

फोटो
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक बुधवार को डीएम कार्यालय में हुई। डीएम रवीश गुप्ता ने योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना में 23294 के सापेक्ष 20947 लाभार्थियों का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और एचआरपी की समीक्षा में बताया गया कि इन दोनों में आशा भुगतान की स्थिति दयनीय है। फाइलेरिया दिवस की समीक्षा में बताया गया कि निर्देश के अनुसार कार्यक्रम सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि निशुल्क चश्मा वितरण की उपलब्धि जनवरी-2019 तक 32 प्रतिशत है। डीएम ने कहा कि इसकी प्रगति बढ़ाई जाए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बारे में बताया गया कि इसमें उपलब्धि 180 से बढ़कर 450 हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि उपलब्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बायोमेडिकल बेस्ट कलेक्शन शेड्स की समीक्षा में बताया गया कि ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नियमानुसार सेवा प्रदाता एजेंसी से अनुबंध कर लिया गया है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। बैठक में 25 फरवरी से शुरू हुए जेई टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत बताई गई। आयुष्मान भारत समेत विभिन्न योजनाओं में भुगतान की स्थिति के बारे मेें भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. एस. रहमान, डॉ. आलोक सिन्हा, डीपीएम विनीत श्रीवास्त्व, डीसीपीएम संजीव सिंह, डीएमओ अंगद सिंह, डॉ. एसडी ओझा, अभय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed