{"_id":"5c6465e9bdec224e364fa4b5","slug":"201550083561-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगाए 36 नए ट्रांसफार्मर, आठ की क्षमता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगाए 36 नए ट्रांसफार्मर, आठ की क्षमता बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगाए 36 नए ट्रांसफॉर्मर, आठ की क्षमता बढ़ी
फोटो सहित
ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए लगवाया जा रहा आयरन गार्ड
उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए विद्युत निगम ने खलीलाबाद शहर में 36 नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए हैं। आठ ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की है। निगम के इस कदम से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जहां लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है, वहीं बार-बार विद्युत लाइन ट्रिप करने से भी निजात मिलेगी।
सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से ही विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगे जर्जर तारों को कुछ दिन पहले ही बदला गया है। अब विद्युत निगम ने ट्रांसफॉर्मरों पर ध्यान देना शुरू किया है। निगम के जिम्मेदारों की मानें तो शहर में कुल 36 नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं, ताकि बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो और उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान हो सके। इसके साथ ही आठ ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। इसमें पांच एमबी के एक ट्रांसफॉर्मर को दस एमबी का किया गया, जबकि 25 एमबी के एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 100 एमबी की गई। 63 एमबी के एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 100 एमबी की गई, जबकि एक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 100 एमबी से 250 एमबी तथा चार ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 250 एमबी से 400 एमबी की गई है। क्षमता वृद्धि करने के पीछे मंशा यह है कि पूर्व में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम होने तथा उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण बार-बार विद्युत लाइन ट्रिप कर रही थी, इससे अब उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
आयरन गार्ड लगने से बढ़ेगी सुरक्षा
ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बृद्धि व नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा का इंतजाम किया है। इसके तहत ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षित रखने के लिए आयरन गार्ड भी लगाए जा रहे हैं। इससे इनके आसपास घूमने वाले छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटना की संभावना भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 36 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। कुछ