{"_id":"5b5a06424f1c1b4b748b71ce","slug":"201532626498-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद ग्रहण आज, सभी राशियों पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद ग्रहण आज, सभी राशियों पर पड़ेगा असर
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरुपूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को 11 बजकर 54 मिनट पर लगेगा और रात तीन बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। इसका कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है। मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि और चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। मकर के ठीक पहले धनु और बाद में कुंभ राशि आती है। वर्तमान में शनि धनु में स्थित है। धनु, मकर और वृश्चिक राशियां शनि की साढ़े साती से प्रभावित हैं। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव मकर राशि पर पड़ेगा। मकर राशि के जातकों को शनि के बीज मंत्र का जप, चंद्र के बीज मंत्र का जप, सुंदर कांड और श्री हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। धन हानि की भी आशंका मकर राशि वालों को है। कुंभ राशि के लोगों पर ग्रहण का असर कुछ ज्यादा ही खराब हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी, मानसिक चिंता रहेगी। श्री हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करने से कष्ट कटेंगे। उन्होंने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ और नए अवसर की प्राप्ति वाला होगा। वृष के लिए संतान की प्राप्ति और धन प्रदान कर्ता रहेगा। मिथुन को स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी देगा, लेकिन धन का आगमन होगा। कर्क राशि वाले मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कर्क का स्वामी चंद्रमा खुद ग्रहण में है। कर्क राशि के लोग शिव उपासना करें। वही सिंह का फल मिश्रित रहेगा। कन्या राशि के लोग लाभ में रहेंगे। तुला भी मिश्रित फलदायी है। मीन के जातक लाभ में रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मीन राशि के जातकों को श्री विष्णु उपासना करना चाहिए।
विज्ञापन