विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि गाड़ी का पहिया, स्टियरिंग, ब्रेक और सभी प्रकार के आयल आदि का निरीक्षण कर लें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न करें। नशे की हालत और नींद आने पर गाड़ी हरगिज न चलाएं।
चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। गाड़ी नियंत्रित व सुरक्षित चलाएं। अनावश्यक हार्न न बजाएं व रात में डीपर का प्रयोग करें। गाड़ी सदैव अपनी लेन में चलाएं।
किसी गाड़ी को ओवरटेक करते समय अपनी गाड़ी की स्पीड कम कर उचित समय का इंतजार करें। अपनी गाड़ी किनारे कर दूसरे को साइड देने में कोताही न करें। साइड लेते समय सामने वाली गाड़ी के ड्राइवर के साइड देने पर सामने से आ रही गाड़ी की दूरी का आकलन करके ओवरटेक करें।
सामने चल रहे वाहन से अपने वाहन की उचित दूरी बनाए रखें और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से परहेज करें। अपना वाहन पार्किंग में या सड़क के यथासंभव किनारे व सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करें।
ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद, प्रवक्ता शिवचरण यादव, ज्ञान चंद्र यादव, हुकुम चंद्र पासवान, धर्मेंद्र कुमार, मधुबन, राजकुमार दास, शिवकुमार आदि ने छात्रों से अपने विचार को साझा किया।