फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   निरीक्षण किया

पीएम आवास का डूडा के अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sun, 28 Apr 2019 12:01 AM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण किया
निर्माण कार्य शुरू न होने पर जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
मगहर। प्रधानमंत्री आवास की प्रगति को लेकर परियोजना अधिकारी डूडा ने शनिवार को नगर में बन रहे आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास का धन लाभार्थियों के खाते में आने के बाद कार्य न शुरू होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य को दो दिन के अंदर प्राथमिक स्तर पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त के रूप में धन आया था। जिसकी कार्य प्रगति देखने के लिए शनिवार को नगरीय निकाय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी अरुणाभा पांडेय ने नगर का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभार्थियों के खाते में आवास का धन आने के बावजूद भी कार्य शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत प्राथमिक स्तर के कार्यों को पूर्ण करने का लाभार्थियों को निर्देश दिया। जिससे प्रधानमंत्री आवास के लिए दूसरी किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा जा सके। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर में लगभग 300 से अधिक लाभार्थियों के खाते में धन भेजा जा चुका गया है। जिसकी प्रगति रिपोर्ट लगातार मांगी जा रही है। इसी के मद्देनजर कार्य में प्रगति लाने के लिए नगर का स्थलीय दौरा किया गया है। जिससे लोग जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर के कार्य को पूरा करा सके और उनके खाते में दूसरी किस्त भेजी जा सके। इसके बाद भी जिन लोगों के द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है वह दो दिन के भीतर कार्य पूर्ण करा लें नहीं तो उनके विरुद्ध नोटिस भेजने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ज्ञानेंद्र शुक्ल, अवर अभियंता पंकज कुमार, विनय कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed