फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   200 vaccinated in gandhinagar ward

बीसीपीएम ने किया जागरूक, शत-प्रतिशत हुआ टीकाकरण

Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
200 vaccinated in gandhinagar ward
हरिहरपुर के गांधीनगर मोहल्ले में संदीप ने कैंप में कोविड का टीका लगवाया । - फोटो : KHALILABAD
बीसीपीएम ने किया जागरूक, शत-प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

वार्ड की आबादी 1000, 45 साल से ऊपर के 400 लोग हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांवों और कस्बों में कोरोना के टीकाकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर लोग कम जागरूक है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही है। इसका नतीजा रहा कि शुक्रवार को शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिहरपुर नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। अमर उजाला की टीम भी वहां पर पहुंची। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ और शाम चार बजे तक 200 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीका लग गया। वार्ड के लोग कोरोनारोधी टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे थे। इसके बाद सीएचसी मलौली के बीसीपीएम कुमार सत्यम ने लोगों को टीकाकरण कराने के लिए अपील की। कुमार सत्यम ने कहा कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि गांव और कस्बे के लोगों को कोविड वैक्सीन लग जाए। वैसे वार्ड की कुल आबादी 1000 है, जिसमें से आशा द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक 400 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है, यानी इन सभी लोगों को टीका लगाया जाना है। इस वार्ड में 70 फीसदी लोग शिक्षित हैं।
विज्ञापन

बीसीपीएम कुमार सत्यम ने बताया कि गांव में टीकाकरण के लिए अभी 45 साल से ऊपर के लिए ही व्यवस्था की गई है। नगर क्षेत्र के वार्डो में 18 से 44 और 45 से ऊपर के लोगों टीकाकरण का कार्य किया जा रह है। कोरोना टीकाकरण के प्रति लोग अभी जागरूक कम हैं। गांधी नगर वार्ड में 200 लोगों का टीकाकरण हुआ है। आगे भी शिविर लगाया जाएगा। ताकि सभी का टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण के दौरान आशा गंगोत्री, एएनएम सावित्री देवी, एएनएम प्रियंका, सीएचओ जया, सीएचओ दीपिका, बीपीएम अमित कुमार, सुनीता, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed