{"_id":"6178336401ecaa168f0f8a4f","slug":"20-job-letter-given-khalilabad-news-gkp4143277163","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया ऑफर लेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया ऑफर लेटर
मिशन रोजगार योजना के तहत कलेक्ट्रेट में लगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहरी क्षेत्र के युवाओं को समायोजित करने के लिए शुरू की गई मिशन रोजगार योजना के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें डीएम दिव्या मित्तल ने साक्षात्कार के माध्यम से चयनित 64 प्रशिक्षणार्थियों में से 20 प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया।
जिला निगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी प्रेमेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी गरीबों की आजीविका में सुधार एवं स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराये जाने एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सेवायोजित कराये जाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदान आधारित, व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण एवं समूह लिंकेज का कार्य किया जा रहा है। इसमें विभाग में कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार योजनांतर्गत कुल 142 उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का विभिन्न सेवायोजन कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लिया गया। इस अवसर पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुुमार सिंह, सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।