फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 electric connection cut

Sant Kabir Nagar News: एफआईआर दर्ज, उसके बाद भी जला रहे थे बिजली, विजिलेंस टीम ने काटा कनेक्शन

Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
20 electric connection cut
मेंहदावल में विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से मारा छापा
विज्ञापन

20 घरों की बिजली काटी गई

संवाद न्यूज एजेंसी

मेहदावल। शनिवार को मेंहदावल नगर में विद्युत वितरण खंड तथा विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 25 घरों की बिजली की जांच की। छापेमारी के दौरान पूर्व में हो चुकी करवाई के बाद भी समन शुल्क न जमा करने वाले उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन जुड़ा पाए जाने पर 20 घरों की बिजली काट दी गई।
नगर क्षेत्र के अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव और विजिलेंस टीम ने नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड में जांच अभियान चलाया। कई लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान जिन विद्युत उपभोक्ताओं को गलत ढंग से बिजली का उपयोग करते पाया गया था। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद भी उक्त लोगों ने नोटिस मिलने के बाद भी समन शुल्क नहीं जमा किया था। जब छापा मारा गया तो इनमें 20 घर ऐसे मिले, जिनके विरुद्ध पहले एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। समन शुल्क उनके द्वारा जमा किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। ऐसे में 20 घरों का विद्युत कनेक्शन काटते हुए समन शुल्क न जमा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह अभियान नगर में समय-समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि जिनके विरुद्ध पूर्व में गलत ढंग से विद्युत प्रयोग करते हुए पाए जाने पर एफआईआर कराई गई है। उसके बावजूद आरोपियों ने शुल्क नहीं जमा किया है। यदि वे दोबारा गलत ढंग से विद्युत प्रयोग करते पाए जाएंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed