फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 lakh lost for wife job

पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर गंवा बैठा दो लाख रुपये

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
2 lakh lost for wife job
पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर गंवा बैठा दो लाख रुपये
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पांच लोगों पर दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शिक्षा विभाग में पत्नी को लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक शख्स दो लाख रुपये गंवा बैठा। साजिश के तहत लोगों ने उससे दो लाख लेकर ऐंठ लिया और पत्नी को नौकरी भी नहीं दिलाई। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पांच लोगों पर शनिवार को केस दर्ज कराया।

धवरिया निवासी उमेश कुमार भट्ट का आरोप है कि विगत वर्ष उसकी मुलाकात अकबर अली निवासी भैसहिया कोतवाली से हुई। वह और उसके परिवार के लोग अकबर अली पर काफी विश्वास करने लगे। अकबर अली ने कई बार उससे कहा कि वह सहजनवा गीडा गोरखपुर के पास एक विद्यालय में अध्यापक है। दो लाख रुपये की व्यवस्था कर ले तो उसकी पत्नी को लिपिक पद पर नौकरी दिला देंगे। आरोप है कि अकबर अली के झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये पांच मई 2020 को बरदहिया बाजार स्थित मंदिर के पास कागजात सहित दे दिया। साथ में रहे मोहम्मद असलम, अहमद, लल्लन साजिशन कहा कि छह महीने में काम हो जाएगा नहीं तो पूरे रुपये वापस कर दिए जाएंगे। बार-बार अकबर अली से संपर्क करता रहा और वह आश्वासन देता रहा। पैसे मांगने पर फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी। पीड़ित ने अकबर अली, रूबीना, अहमद, लल्लन और मोहम्मद असलम ने उसके साथ साजिशन विश्वासघात किया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में संबंधितों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed