{"_id":"62b345ab7d4b9c6e527a8c58","slug":"2-died-in-accident00-khalilabad-news-gkp441249040","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accindent in SantkabirNagar: संतकबीरनगर में वाहन की चपेट आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accindent in SantkabirNagar: संतकबीरनगर में वाहन की चपेट आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत
Thu, 23 Jun 2022 02:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:44 PM IST
सार
बहन की ननद की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक की पत्नी, बच्चे व माँ 7संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में मंगलवार रात क्षेत्र के खरवनिया (नंदौर) के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार हैं। बुधवार को पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बखिरा कस्बा निवासी राममिलन ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के परसा पांडेय गांव में उनकी बेटी की शादी हुई थी। बेटी की ननद की मंगलवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पूरे परिवार के साथ शाम को गए थे। जबकि उनका 26 वर्षीय बेटा केवल नई बाइक से अकेले बेटी के घर गया था।
रात में खाना खाना के बाद उसे बिना बताए ही बेटा केवल प्रजापति अपने रिश्तेदार 45 वर्षीय रामफेर प्रजापति निवासी कटबंध थाना डिढ़ई जिला सिद्धार्थनगर के साथ बाइक से घर के लिए चल दिया। रास्ते में खरवनिया के निकट अज्ञात वाहन ने बेटे की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बेटे केवल और रिश्तेदार रामफेर की मौत हो गई। दोनों का शव दूर-दूर मिला।
विज्ञापन
हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बेटे ने हेलमेट नहीं लगाया था। पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पीड़ित पत्नी मीना का रो-रोककर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि उसके पति राजगीर का काम करते थे। उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था।
उसकी दो बेटियां एक पांच वर्ष व दूसरी तीन साल की हैं। पति की मौत से असहाय हो चुकी मीना ने बताया कि उसकी बाकी जिंदगी अब किसके सहारे कटेगी। दोनों मासूम लड़कियों को गोद में लेकर रोने लगी। उधर, केवल की मां भी बेटे की मौत से बेसुध थी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।