फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 died in accident 3 injured

सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलटने से चालक समेत दो की मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident 3 injured
सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलटने से चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन

तीन किशोर मजदूर घायल, सीएचसी मेंहदावल में चल रहा उपचार
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शनिवार को ढोढ़ गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में पलट जाने से चालक और किशोर मजदूर की मौत हो गई। तीन किशोर मजदूर घायल हो गए। सूचना के बाद जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदवल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने चालक और किशोर मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शवों को अपने घर उठा ले गए। बाद में पुलिस ने उनके घरों पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजा।
मेंहदावल कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में संचालित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर कुसफर निवासी 30 वर्षीय चंदू पुत्र संतबली ट्रैक्टर ड्राइवर थे। शनिवार को वह दुकान से ट्रैक्टर ट्रॉली से सीमेंट लादकर पूर्वी कछार क्षेत्र के बेलौली गांव जा रहे थे। उनके साथ में मजदूर ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय गोविंद्र पुत्र रमेश, 16 वर्षीय संदीप पुत्र हीरा निवासी गंगापुरम, 12 वर्षीय रंजीत पुत्र विक्रम निवासी ठाकुरद्वारा और 13 वर्षीय शेख बहादुर पुत्र रामचंद्र निवासी धौरापार सीमेंट उतारने जा रहे थे। ग्राम पंचायत ढोढ़ के करीब मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्रॉली करीब बीस फीट नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई। मौके पर घटना को देखकर लोग जुटे और घायलों को बाहर निकालते हुए 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाए। जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय चालक चंदू व 16 वर्षीय मजदूर गोविंद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद परिजन सीएचसी पहुंचे गए और शव लेकर अपने घर चले गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को मौके पर न पाकर परेशान हो गई। किसी तरह शवों को परिजनों से लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक व एक मजदूर की मौत हो गई हैं। जबकि तीन मजदूर घायल हैं। जिनका इलाज सीएचसी पर चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नाबालिग मजदूर की मौत व घायलों को लेकर प्रशासन कटघरे में
बाल श्रम निषेध अधिनियम कानून पारित होने के बाद भी संबंधित विभाग व प्रशासन बाल मजदूरी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा हैं। जिसका नतीजा रहा कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बाल मजदूरी कर रहे 16 वर्षीय गोविंद की जहां दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं, तीन नाबालिग मजदूर घायल भी हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने कहा कि आखिर जिम्मेदार कब रोकेंगे बाल मजदूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कार्य का वाहन धड़ल्ले से चल रहा व्यावसायिक प्रयोग में
क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाने वाले अधिकांश दुकानदारों के जरिए खुलेआम कृषि कार्य के लिए स्वीकृत वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में किया जा रहा है। वहीं, नाबालिग मजदूरों से सीमेंट, बालू, गिट्टी आदि लादने उतारने का कार्य कराया जा रहा हैं। हर दिन बाल मजदूर इन दुकानों पर काम करते देखे जा रहे हैं। प्रशासन न तो कृषि कार्य के प्रयोग वाले वाहन के व्यवसायीकरण के प्रयोग पर रोक लगा पा रहा है और न ही क्षेत्र से बाल मजदूरी खत्म करा पा रहा है।

कोट
बाल श्रम रोकने के लिए संबंधित विभाग को सचेत किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पंजीकृत कराकर व्यावसायिक उपयोग किए जाने के मामले की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- मनोज कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed