फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 corona patient died

महिला समेत दो की कोरोना से मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
2 corona patient died
महिला समेत दो की कोरोना से मौत
विज्ञापन

रविवार को एक भी नहीं मिले पॉजिटिव
अब तक 8131 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही रविवार को एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक जिले में 8131 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8004 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 32 एक्टिव केस हैं।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में खलीलाबाद क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला एमसीएच विंग में भर्ती थी। वह कोरोना पॉजिटिव थी और एक सप्ताह पूर्व उसका निधन हो गया था। उसकी रिपोर्ट कोविन पोर्टल पर रविवार को आई है। इसी तरह से खलीलाबाद क्षेत्र के 44 वर्षीय शख्स की कोरोना से एक सप्ताह पूर्व एमसीएच विंग में मौत हो गई थी। उसकी भी रिपोर्ट रविवार को कोविन पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसके साथ ही पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8131 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1927 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8004 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 32 एक्टिव केस हैं। 998 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को चार लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हं,ै अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed