{"_id":"65a18b1ca9e54dc52d0aae06","slug":"2-arrested-in-religion-change-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8192-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्म परिवर्तन मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्म परिवर्तन मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Sat, 13 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व में केरल के दंपती को भेजा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व भी पुलिस केरल के दंपती को जेल भेज चुकी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 11 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके तीन वर्ष पूर्व लापता बच्चे को खोजने के लिए लिस जोस व उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया था।
कोतवाल ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में दो और नाम प्रकाश में आए। इसमें अजोरे निवासी भगठी टोला बेलडारीपुर थाना बखिरा और रामबरन निवासी पचावा थाना दुधारा को झीनखाल बंजरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में हाजिर कराते हुए जेल भेजा गया।