{"_id":"624497eee7cbeb227665f089","slug":"1926-examinees-left-up-board-exam-khalilabad-news-gkp431632580","type":"story","status":"publish","title_hn":"1926 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1926 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की बुधवार को जिले में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 1926 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बलिया में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने से जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। डीआईओएस समेत सभी सचल दस्ते ने केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी।
शाम की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में कुल 20,470 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें 18,544 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 1344 छात्र और 582 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 1926 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इसी तरह से हाईस्कूल सिलाई विषय में सात नामांकित थे और सभी उपस्थित हुए। इधर, बुधवार की सुबह बलिया में अंग्रेजी प्रश्नपत्र का पेपर लीक होने के चलते जिले में भी हड़कंप मचा रहा। इस मामले में प्रदेश के 24 जिलों परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसका असर जिले में नहीं था, यहां पर उस सीरीज का प्रश्नपत्र नहीं आया था। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 96 केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने अशरफपुर, सेमरियावां, कुसुररूखुर्द, पैड़ी आदि जगहों पर बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा सुचारु रूप से संचालित होती मिली। उन्होंने बताया कि बलिया में प्रश्न पत्र लीक हुआ था। उस सीरीज का प्रश्नपत्र अपने जिले में नहीं था।