{"_id":"5c966fbbbdec2207143e90d9","slug":"191553362875-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का स्वागत
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गंगाराम राजभर के प्रथम जनपद आगमन पर शनिवार को खलीलाबाद कस्बे के मेंहदावल बाईपास पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शैलेष ने कहा कि आजादी के बाद पूूर्वांचल में राजभर समाज को किसी भी दल ने सम्मान नहीं दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने गंगाराम राजभर को आयोग का सदस्य बनाकर सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को जब तक अनुसूचित जनजाति की सुविधा नहीं मिल जाती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गंगाराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष कैलाश राजभर, किरन राजभर, सुरेंद्र यादव, पिताम्बर राजभर, फूलचंद्र राजभर, किशुन राजभर आदि शामिल रहे।