{"_id":"5bfd971bbdec22417217da27","slug":"191543345947-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में पहला स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में पहला स्थान मिला
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला प्रथम स्थान
डीएम ने सहयोग करने वाले अधिकारियों को दिया प्रशस्ति पत्र
शिकायतों का निस्तारण समय से करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समन्वित शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत अक्तूबर में शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने इसमें महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक आसित श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल जसधीर सिंह, तहसीलदार बंदना पांडेय तथा प्रियंका चौधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय, सहायक निबंधक सहकारिता विवेक सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिशिर श्रीवास्तव को प्रशास्ति पत्र प्रदान किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, सचिवालय, राजस्व परिषद, मंडलायुक्त तथा स्वयं उनके जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।