फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   23 nomination for student union election

छात्रसंघ के लिए 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 24 Aug 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
23 nomination for student union election
एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में 30 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया। जांच में सभी नामांकनपत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष समेत पांच पदों के चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैैदान में हैं। नामांकन जुलूस से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सुबह से हो रही बारिश के बावजूद छात्र नेताओं के उत्साह में कमी नहीं थी। जुलूस की शक्ल में पहुंचे छात्र नेताओं ने सुबह 10 बजे से ही छात्र नेताओं ने नामांकन शुरू कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के लिए पांच, महामंत्री पद के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री के लिए दो, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकनपत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए निर्धारित समय दो बजे के बाद नामांकनपत्रों की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई। प्राचार्य डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि जांच में सभी नामांकनपत्र वैध पाए गए हैं। इस दौरान महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर विजय कृष्ण ओझा, मुख्य नियंता डॉक्टर प्रताप विजय कुमार समेत अन्य ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नामांकन शांति पूर्ण तरीके से निपट गया।


अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
अंशुमान सिंह, अमरेंद्र त्रिपाठी, अवनीश कुमार, दिलशाद खान, दुर्गेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार, सतीश यादव।
महामंत्री पद के लिए नामांकन
अभिनेष कुमार, किशन पाल, नवीनचंद शुक्ल, मोहम्मद नाजिम, राजेंद्र प्रसाद, रामरतन।

नाम वापसी आज
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की नाम वापसी 25 अगस्त को किया जाएगा। नाम वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉक्टर डीएन पांडेय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed