{"_id":"61461c638ebc3e5f6b2ec90b","slug":"19-matter-sloved-in-samadhan-divas-khalilabad-news-gkp4097115108","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 मामलों में मात्र 19 का निस्तारण, कई मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 मामलों में मात्र 19 का निस्तारण, कई मायूस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
111 मामलों में मात्र 19 का निस्तारण, कई मायूस लौटे
जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
खलीलाबाद तहसील पर डीएम दिव्या और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने फरियाद सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 111 मामले आए और उसमें 19 का निस्तारण हुआ। खलीलाबाद तहसील पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने लोगों की समस्या को सुना।
डीएम दिव्या ने कहा कि जो भी शिकायतें आ रही हैं, अधिकारी ईमानदारी औ निष्ठा से समाधान करें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को भी पूर्ण रूप से संतुष्ट कराएं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में है। इस दौरान कुल 59 मामले आए, जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान एसडीएम राजनारायण त्रिपठी, सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद थे। मेंहदावल तहसील पर सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने लोगों की समस्या सुनीं। यहां कुल 31 मामले आए, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव, सीओ अंबरीश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, अधीक्षक सीएचसी डॉ. आरडी गौरव, एसओ जयवर्धन सिंह, एसओ चंदन कुमार, एसओ संतोष मिश्रा और जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे। इसी तरह धनघटा तहसील पर एडीएम मनोज कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां कुल 21 मामले आए। जिसमें से मात्र एक का निस्तारण हो सका। वहीं जिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, वह मायूस होकर लौट गए। इस दौरान एएसपी संतोष सिंह और एसडीएम योगेश्वर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।