फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1884 helpers increased in graduate MLC election

Sant Kabir Nagar News: स्नातक एमएलसी चुनाव में 1884 मददाता बढे़

Fri, 27 Jan 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
1884 helpers increased in graduate MLC election
स्नातक एमएलसी चुनाव में 1884 मददाता बढे़
विज्ञापन

चुनव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इस बार 1884 मतदाता बढ़े हैं। 30 जनवरी को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 12 फरवरी 2013 को समाप्त हो रहा है। इस पद के लिए चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव में संतकबीरनगर जिले मेें 5166 मतदाता थे। इस बार के चुनाव में 7050 मतदाता हो गए हैं। इसमें 4999 पुरुष और 2051 महिला मतदाता हैं। 30 जनवरी को प्रस्तावित मतदान के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा, मेंहदावल, बेलहर कला, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली और हैंसर बाजार को मतदान केंद्र बनाया गया है ।सहायक रिटर्निंग अफसर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जिले में नौ मतदान केंद्रों परदस बूथ बनाए गए हैं। खलीलाबाद में दो, शेष जगहों पर एक-एक बूथ बनाए गए हैं। तीन जोनल, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट और दस माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। दस पीठासीन अधिकारी और दस-दस मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मत डाले जाएंगे। मत पेटिकाएं कलेक्ट्रेट में एकत्र होंगी। इसके बाद अपर एसडीएम रमेश चंद्र और सीओ अंबरीष भदौरिया की देखरेख में मत पेटिकाएं गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर सुरक्षित भिजवाई जाएंगी। 29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

...
ब्लॉक पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
सांथा 324 127 451
मेंहदावल 510 183 693
बेलहर कला 254 114 368
बघौली 433 155 588
सेमरियावां 347 116 463
खलीलाबाद 622 252 874
खलीलाबाद 576 296 872
नाथनगर 902 384 1286
पौली 318 163 481
हैंसर बाजार 713 261 974
...
ये पहचान पत्र होंगे मान्य
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरों के जरिए अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, पार्षदों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें संबंधित शिक्षक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, द्वारा सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री, डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed