फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों ने जमा किया चुनाव खर्च का विवरण

खर्च के मामले में भाजपा पहले व कांग्रेस दूसरे स्थान पर

Thu, 09 May 2019 11:32 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों ने जमा किया चुनाव खर्च का विवरण
ईवीएम
संतकबीरनगर। चुनाव आयोग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों ने अपने चुनाव खर्च का ब्योरा तीसरी बार व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराया। सबसे अधिक 35 लाख 35 हजार 784 रुपये भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने खर्च किया है। कांग्रेस के भालचंद्र यादव ने 26 लाख 85 हजार 947 रुपये और बसपा के कुशल तिवारी ने आठ लाख 72 हजार 652 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी जेएन झा ने बताया कि लोकसभा संतकबीरनगर सीट से कुल सात प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए तीन चरणों में प्रत्याशियों का व्यय का ब्योरा व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराए जाने थे। बृहस्पतिवार को सभी सात प्रत्याशियों ने अब तक के प्रचार का व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया है। धन खर्च करने में प्रवीण निषाद पहले, भालचंद यादव दूसरे और बसपा के भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा कर्नल राजेंद्र यादव ने 12 लाख 51 हजार तीन रुपये व्यय किए हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार गौतम ने एक लाख 74 हजार 782 रुपये व्यय किए हैं, जबकि निर्दल प्रत्याशी लौटन प्रसाद ने 32 हजार 250 रुपये व्यय किया है। मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार ने 48 हजार 39 रुपये खर्च किए है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि इन प्रत्याशियों ने जो व्यय का ब्योरा दिया है, उसमें अधिकतर खर्च प्रचार वाहन व कार्यालय किराया का और चुनावी सभा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed