{"_id":"5c9a67a2bdec2214161d5bea","slug":"181553622946-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी और उसके भाई पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी और उसके भाई पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी और उसके भाई पर जालसाजी का केस दर्ज
फर्जी तरीके से जॉबकार्ड बनाकर धन हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूूरो
धर्मसिहवा। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को धर्मसिंहवा पुलिस ने मेंहदूपार के क्षेत्र पंचायत सदस्य और उनके बड़े भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बीडीसी ने फर्जी जॉबकार्ड बनाकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया है तथा मेंहदूपार में बिना मान्यता के फर्जी स्कूल खोलकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
क्षेत्र के भुलकी गांव निवासी बालमुकुंद पांडेय ने सिविल जज जूनियर डिविजन के यहां अपील की थी कि मेंहदूपार के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ शुक्ल और उनके बड़े भाई संतोष कुमार शुक्ल ने गांव में बिना मान्यता के योगेश्वरी देवी पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल खोल रखा है। इसमें बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और अभिभावकों का धन हड़पा जा रहा है। आरोप है कि श्यामनाथ शुक्ल मेंहदूपार के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और अपने भाई रामनाथ जो कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों का मालिक है के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा मजदूरी दिखाकर सरकारी धन हड़प लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर धर्मसिंहवा पुलिस ने दोनों आरोपियों श्यामनाथ शुक्ल और रामनाथ शुक्ल पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ शुक्ल ने बताया कि उन पर लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। न्यायालय के समक्ष वे अपना पक्ष रखेंगे। न्यायालय उनके साथ न्याय करेगा। धर्मसिंहवा के एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।