{"_id":"5b65e3bc4f1c1ba23e8b513d","slug":"181533404092-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
धनघटा तहसील पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। एसडीएम पर कार्रवाई के लिए धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी तहसील परिसर में धरना दिया। आठ दिनों से चल रहे अधिवक्ताओं के धरने से वादकारियो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले शनिवार को एसडीएम और अधिवक्ताओं की बीच उस समय विवाद हो गया जब एसडीएम ने दो लोगों की जमानत खारिज करते हुए उन्हें चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया। उसी दिन से अधिवक्ता एसडीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आंदोलित हैं।
शनिवार को धरनारत अधिवक्ता सुनील पांडेय, रविशंकर पांडेय, हनुमान प्रसाद, विजय कुमार श्रीवास्तव, विश्वंभर आदि ने कहा कि जब तक एसडीएम को यहां से हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोग निराश होकर लौट रहे है।