फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भगवान भोले का किया जलाभिषेक

भगवान भोले का किया जलाभिषेक

Mon, 30 Jul 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
भगवान भोले का किया जलाभिषेक
तामेश्वरनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने जनपद में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा की। तामेश्वरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं अन्य शिव मंदिरों में भी दोपहर तक भक्तों की खासी भीड़ रही। सरयू, कुआनों आदि नदियों से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था बोलबम के नारे लगाते हुए आधी रात के बाद से ही परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने मेले में सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया था। भोर होते ही मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भरकर पूजा करने लगे। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन के पहला सोमवार था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगी थी। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा को जल चढ़ाया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहरकला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे।
विज्ञापन

सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या में मौजूदगी रही।
बखिरा। भंगेश्वरनाथ मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भोर से ही महिला, पुरुष व बच्चे कतार में लगकर भोले बाबा को दूध व जल से अभिषेक करते देखे गए। स्वयंभू भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में सावन के दिनों में आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। बखिरा समेत सभी बुंदीपार, मेडरापार, जसवल भरवलिया, भडारी, भगवानपुर, समदा, झुंगिया समेत कई गांवों की महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। कस्बे के श्रद्धालुओं ने भोर से ही मंदिर में पहुंचकर जल चढ़ाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज राममिलन यादव सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस बल के साथ जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed