{"_id":"59ecdecc4f1c1bc8678b70a9","slug":"181508695756-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ प्रशासन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ प्रशासन को चेताया
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र धनघटा की बैठक रविवार को धनघटा शिवमंदिर पर हुई। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र राय व अनिल यादव के साथ हुई घटना का मुद्दा छाया रहा। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि हर मुद्दे पर फेल हो चुकी योगी सरकार केवल सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। इस सरकार को विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है। जिलाध्यक्ष गौहर अली ने कहा कि गरीबों के हक के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा संघर्ष किया है। सपा नेता रवींद्र राय और अनिल यादव के साथ प्रशासन ने सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर भेद भाव किया और उन्हें जेल भेज दिया। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। सपा के युवा नेता अनिल यादव ने सीएचसी मलौली में अपने साथ घटी घटना से नेताओं को अवगत कराया। युवा नेता ने कहा कि अगर गलत रिपोर्ट देकर किसी की जान लेने का प्रयास करने वाले डॉक्टर के विरुद्ध आवाज उठाना जुर्म है तो वह ऐसा जुर्म बार बार करेंगे। केडी यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी लड़ाई लड़ेगी और भ्रष्ट अधिकारियों को सजा दिलाकर दम लेगी। बैठक को जयराम यादव, विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ चंदू यादव, लोरिक यादव, राजेश पांडेय, विश्वा यादव, लालबहादुर, रामदरश यादव, सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, पूर्व विधायक दशरथ चौहान, परशुराम चौधरी, सत्येंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।