फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस ने बाइक जुलूस निकाल कराया सुरक्षा का अहसास

पुलिस ने बाइक जुलूस निकाल कराया सुरक्षा का अहसास

Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक जुलूस निकाल कराया सुरक्षा का अहसास
संतकबीरनगर/धनघटा। दशहरा और मोहर्रम पर्व के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने बाइक जुलूूस निकाला। जुलूस क्षेत्र के अलग-अलग कस्बों और चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने जनता में सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने का एहसास कराया।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा की अगुवाई में खलीलाबाद शहर के विभिन्न मोहल्ले में बाइक जुलूस निकाला गया। शहर में भ्रमण के बाद जुलूस मगहर कस्बे से होते खलीलाबाद लौटा। इसी तरह मेंहदावल, धर्मसिंहवा, दुधारा, बखिरा और धनघटा क्षेत्र में भी पुलिस ने एएसपी असित श्रीवास्तव की अगुवाई में बाइक जुलूस निकाला गया। महुली क्षेत्र में इंस्पेक्टर एसपी गौतम की अगुवाई में बाइक जुलूस निकाला गया। विभिन्न कस्बों और चौराहों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। एसआई रामनयन यादव, हरिश्चंद भारतीय, एसआई एसबी सिंह के साथ थाना परिसर से निकला बाइक जुलूस महुली, कुशहवा, भोगीपुर, बार्डर तक गया। वहां से सिक्टहा, शनिचरा बाबू, मुडियारी, अजावॅ से महुली, नाथनगर, मुखलिसपुर, गायघाट, साखी, कालीजगदीशपुर, मोलनापुर, गिठिनी, मैनसिर आदि जगहो तक पुलिस टीम गई। जिससे क्षेत्रीय जनता में पुलिस सक्रियता का भरोसा उत्पन्न हो सके। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्गा पूजा और मुहर्रम एकसाथ पड़े हैं। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करती रहेगी। कही भी कोई गड़बड़ी की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे समय रहते काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed