{"_id":"59c7ef694f1c1b2f688b6159","slug":"181506275177-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"458 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
458 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कालेज में रविवार को संतकबीर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व और प्रतिभा में निखार के उद्देश्य से हुए आयोजन में कक्षा तीन से 12वीं तक के 458 विद्यार्थियों ने तीन श्रेणियों में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के संयोजक सुजीत कुमार गुप्त ने बताया कि प्रतियोगिता में संतकबीर इंटर कॉलेज, संतकबीर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार, शिव पूजन इंटर कॉलेज फेरूसा, कसीमुन्निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज, अमर शहीद शिशु मंदिर, जीनियस अकादमी, सेवाश्रम आइडियल पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई। श्रेणी ए में कक्षा तीन से कक्षा पांच, श्रेणी बी में कक्षा छह से आठ तक व कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने सी श्रेणी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में 40 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रतियोगिता के संयोजक ने बताया कि इसका रिजल्ट शीघ्र घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश कान्दू, शोभित, शिवम, सुधांशु गोस्वामी, आलोक, हरेंद्र बर्मा, शिवांगी, पूर्णिमा, शिवानी, निकिता सिंह, पूजा आदि मौजूद रहे।