फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   18,000 rupees looted after beating a young man

Sant Kabir Nagar News: दूल्हा रथ लेकर लौट रहे युवक को पीटकर लूट लिए 18,000 रुपये

Tue, 28 Feb 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
18,000 rupees looted after beating a young man
एक नामजद समेत चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न व लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के गायघाट बगीचे के पास हुई वारदात
पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। दूल्हा रथ लेकर घर लौट रहे युवक को महुली क्षेत्र के गायघाट बगीचे के पास बदमाशों ने पिटाई करके 18,000 रुपये लूट लिए। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर मारपीट, लूट और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कटार मिश्र निवासी राज करन पुत्र अर्जुन शादी समारोह में दूल्हा रथ की बुकिंग करते हैं। रविवार को वह बरात के दौरान रथ लेकर धनघटा क्षेत्र के कोचरी गए थे। वह वापस दूल्हे के घर महुली क्षेत्र के गायघाट पहुंचे। वह हिसाब करके रथ लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गायघाट बड़ी बगीचे के पास सन्नी सिंह निवासी गायघाट के साथ अन्य तीन अज्ञात लोग पहुंच गए। लोगाें ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिए। उसके पास मौजूद रुपये नकदी भी छीन लिए। पीड़ित ने महुली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सन्नी सिंह निवासी गायघाट एवं तीन अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ लूट, दलित उत्पीड़न, मारने-पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed