फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   18 positive found

स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
18 positive found
स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

36 हुए स्वस्थ, मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
एक्टिव केस 149, 1384 की रिपोर्ट आनी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 18 संक्रमित मिले। इनमें एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके साथ ही 36 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 149 है। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक में चार, सांथा ब्लॉक में नौ, बघौली ब्लॉक मेंएक, सेमरियावां के एक और अन्य जिलों के तीन लोग शामिल हैं। इनमें सीएचसी खलीलाबाद का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों की स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। अब तक जिले में 8421 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और 8174 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 1384 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed