फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ग्राम पंचायत सचिव का वितीय अधिकार निलंबित

ग्राम पंचायत सचिव का वितीय अधिकार निलंबित

Thu, 28 Mar 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव का वितीय अधिकार निलंबित
ग्राम पंचायत सचिव का वित्तीय अधिकार निलंबित
विज्ञापन

मेंहदावल विकास खंड के इमलीडीहा और भिटियाकलां का मामला
शौचालय निर्माण के लिए निकल गया धन, नहीं हुआ काम
एडीओ पंचायत की जांच में हुई थी गड़बड़ी की पुष्टि
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। स्थानीय विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों इमलीडीहा और भिटियाकलां में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के मामले में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव का ग्राम निधि प्रथम के खाता संचालन अधिकार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में एडीओ पंचायत ने पहले ही धन के रिकवरी के लिए पत्र भेजा है।

ग्राम पंचायत इमलीडीहा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 93 शौचालयों का निर्माण होना था। इसमें से 25 शौचालयों के निर्माण के लिए लाभर्थियों के व्यक्तिगत खाते में धन भेजा गया था। शेष 68 शौचालयों के निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत को कराना था। एडीओ पंचायत की जांच में कुल 53 शौचालय बने मिले। ग्राम पंचायत ने 15 शौचालयों का निर्माण नहीं कराया था। इसी तरह ग्राम पंचायत भिटिया कलां में 83 शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई थी जिसके सापेक्ष 42 शौचालय बने थे। 41 शौचालयों का निर्माण शेष था। धन आहरण के बाद भी दोनों ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण अपूर्ण होने पर अफसरों ने नाराजगी जताई थी। एडीओ पंचायत ने अपनी जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत इमलीडीहा एक लाख अस्सी हजार और ग्राम पंचायत भिटियाकलां में 4.92 लाख रुपये के घपला की आशंका जताई थी। एडीओ पंचायत ने इस मामले में कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार को भिटियाकलां और इमलीडीहा के ग्राम पंचायत सचिव सतीश कुशवाहा का ग्राम निधि प्रथम का वित्तीय अधिकार निलंबित करने का आदेश दिया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भिटियाकलां व इमलीडीहा के ग्राम पंचायत सचिव का ग्राम निधि प्रथम का वित्तीय अधिकार निलंबित करने से संबंधित आदेश की जानकारी मिली है। शौचालय के लिए भेजे गए धन की भी रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed