{"_id":"5c76cfd7bdec22739521892a","slug":"171551290327-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
फोटो
बाघनगर बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर स्थित बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने के कारण बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों ने कहा मानदेय नहीं मिलने के चलते वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विद्युत निगम ने लाइनमैन, एसएसओ की कमी के चलते एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे रखा है। कंपनी ने मानेदय पर संविदकर्मियों की तैनाती की है। संविदाकर्मी अंबरीश शुक्ल, जनार्दन सिंह यादव, आंनद प्रकाश, बच्चूलाल आदि ने बताया कि अक्तूबर-2018 से अब तक मानेदय नहीं मिला है। मार्च-2015 से फरवरी-2016 तक भुगतान एवं ईपीएफ नहीं मिला है। नवंबर-2017 से आज तक ईपीएफ डिटेल भी प्राप्त नहीं हो सका है। मानदेय नहीं मिलने से संविदाकर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य डॉ. शकील ने कहा कि संविदाकर्मियों का मानेदय हर हाल में मिलना चाहिए। निगम व जिला प्रशासन को भुगतान कराने के लिए पहल करनी चाहिए। संविदा कर्मी की बदौलत इलाके में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप संचालित हो रही है। इस दौरान जैनंद्र कुमार, अमरनाथ वर्मा, दिलीप कुमार, रामनाथ, रामप्रकाश, जगदीश, रामदास, रमाकांत, रूदल आदि मौजूद रहे।