{"_id":"5b7c52cb42c79246773ea4e9","slug":"171534874315-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेक्रेटरी पर लगाया प्रधानमंत्री आवास में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा। प्रधानमंत्री आवास के लिए सुविधा शुल्क मांगने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सांथा ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सेक्रेटरी पर प्रधानमंत्री आवास के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया।
इस दौरान हियुवा के जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। सेक्रेटरी और जिलाध्यक्ष की फोन पर नोंक झोंक होने की बात भी कही जा रही है। हियुवा कार्यकर्ता दोपहर करीब दो बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
मामले की जानकारी होने पर पहुंचे जिलाध्यक्ष टुनटुन राय का कहना है कि कार्यकर्ता ध्रुव मौर्या से ब्लॉक में तैनात एक सेक्रेटरी प्रधानमंत्री आवास के नाम सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सेक्रेटरी से फोन पर बात की तो वह नोकझोंक करने लगा। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, सेक्रेटरी ने फोन पर उनसे कहा कि बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे ब्लाक पर किसी जिम्मेदार अफसर के नहीं होने पर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया और जिलाध्यक्ष मामले की शिकायत करने डीएम कार्यालय चले गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन वृहद आंदोलन शुरू करेगा।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, चंद्रभूषण चौरसिया, कृष्णा सिंह, महेश लोधी, सिपाही गौतम, राम सहाय उर्फ मजनू, दिनेश चौरसिया, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।