फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers agitated

सपा नेताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Fri, 03 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
sp workers agitated
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए सपा के नेताओं ने गुुरुवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि उनकी पार्टी के समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व बरडाड़ निवासी फूलचंद्र यादव व उनके परिवार को गांव के ही कुछ लोग दुर्घटना से हुई मौत को हत्या का रूप देकर फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष का गांव के एक व्यक्ति से चुनावी रंजिश चली आ रही है। वह उन्हें इस मुकदमे में फंसा कर जेल भेजवाना चाहता है। इसके लिए वह व्यक्ति थाने पर दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे उत्पीड़न न हो सके। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजेेश पांडेय, महासचिव राजमन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद यादव, जफीर चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed