फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demanstration in water for bridge

पक्के पुल के लिए जल सत्याग्रह शुरू

Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
demanstration in water for bridge
विकास खंड सेमरियावां के असनहरा में कठिनइया नदी पर पक्का पुल बनवाने के लिए सुभासपा के कार्यकर्ताओं जल सत्याग्रह किया । - फोटो : अमर उजाला
कांटे। सेमरियावां ब्लॉक की कठिनइया नदी पर स्थित असनहरा घाट पर पक्के पुल के निर्माण के लिए बुधवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष शैलेश राजभर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


भासपा के प्रशासनिक समिति अध्यक्ष शैलेश राजभर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी असनहरा और मुंडेरवा के बीच पक्का पुल नहीं बन पाया। बार बार स्थानीय लोग मांग उठाते रहे और अधिकारी आश्वासन देते रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आजादी से पहले वाली आज भी बनी हुई है।
विज्ञापन


चार किलोमीटर से अधिक दूरी का चक्कर काटने से बचने के लिए अपने संसाधनों से बांस का पुल बनाकर असनहरा घाट पर कठिनइया नदी पार करते है। जबकि चीनी मिल मुंडेरवा और असनहरा गांव के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर है, लेकिन बीच में कठिनइया नदी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पक्का पुल बनाने की मांग दशकों से चली आ रही है। हालांकि सरकार ने असनहरा गांव को पिच मार्ग से जोड़ दिया है, किंतु इस रास्ते से होकर मुंडेरवा की दूरी चार किलोमीटर है।

ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा के राजस्व ग्राम असनहरा के लोग इसी दूरी से बचने के लिए सैकड़ों साल से कठिनइया पर बांस का पुल बनाकर लोग आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पक्के पुल बनाने का आदेश जारी नहीं हो जाता है तब तक यह जल सत्याग्रह आंदोलन चलता रहेगा।


इस दौरान सुमिरन राजभर, रामतिलक, राम नेवास, केवला देवी, देवेंद्र राजभर, महेश, देवीसरन, राजेंद्र, नरसिंह, दिलीप, सागर, हरीश, झिनकू, बीडीसी शेषनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed