{"_id":"671ccd72cfdf5cd078010992","slug":"17-young-men-and-women-detained-after-raiding-two-spa-centers-in-sant-kabir-nagar-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का धंधा: दो स्पा सेंटर पर छापा, संदिग्ध परिस्थिति में पकड़े गए 17 युवक- युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का धंधा: दो स्पा सेंटर पर छापा, संदिग्ध परिस्थिति में पकड़े गए 17 युवक- युवतियां
Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:38 PM IST
सार
संत कबीर नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक साथ दो स्पा सेंटर में छापेमारी की। जहां पर कई युवक व युवतियां टीम को अपत्तिजनक स्थिति में मिले। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम ने सभी को अपने हिरासत में लिया। उनको गाड़ियों में बैठाकर महिला थाना एवं अन्य स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर छापा मारने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खलीलाबाद शहर के नेदुला चौराहा और मड़या काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को तहसीलदार जनार्दन एवं सीओ अजीत चौहान की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने दो स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां पर 17 युवक, युवतियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल एवं लिखा पढ़ी का कार्य शुरुकर दिया। टीम को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
शहर के कई स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों की तरफ से मामले में धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार राय, कोतवाल सतीश कुमार सिंह एवं एसओ महिला थाना सरोज शर्मा के साथ सीओ सिटी अजीत चौहान एवं तहसीलदार जनार्दन ने नेदुला व मड़या में शाम को एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
जहां पर कई युवक व युवतियां टीम को अपत्तिजनक स्थिति में मिले। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम ने सभी को अपने हिरासत में लिया। उनको गाड़ियों में बैठाकर महिला थाना एवं अन्य स्थान पर ले जाया गया। जहां पर उनका डाटा एकत्र करने के साथ ही पूछताछ एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरुकर दी, जिसमे सात युवक और 10 युवतिया बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घटना की जानकारी लेने लगे। पुलिस देर रात तक मामले में लिखा पढ़ी की कार्रवाई करती रही।
शहर में काफी लंबे समय से चल रहा था सेंटर
खलीलाबाद शहर में काफी लंबे समय से सेंटर संचालित हो रहा था। जहां पर मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायत मिल रही थी। काफी शिकायतों के बाद अधिकारियों की तरफ से छापेमारी के लिए टीम गठित किया गया। छापेमारी की सूचना किसी को नही थी। सभी को चिहिंत स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद तहसीलदार एवं सीओ के अगुवाई में छापेमारी की कार्रवाई हुई।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई है। जहां से कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।