फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   169777 taken gharauni praman patra

आबादी की जमीन का 16,977 लोगों को मिला मालिकाना हक

Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
169777 taken gharauni praman patra
कलेक्ट्रेट में किसानों में घरौनी वितरण करते मेंहदावल विधायक,धनघटा विधायक और एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आबादी की जमीन का 16,977 लोगों को मिला मालिकाना हक
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर 50 लोगों में बांटी गई घरौनी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर स्वामित्व योजना के तहत आबादी की जमीन का 50 लोगों को मालिकाना हक का प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित सीएम योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इस योजना का जिले के 335 गांवों के 16,977 लोगों को लाभ मिला।

एडीएम मनोज कुुमार सिंह ने कहा कि गांवों में आबादी की जमीन को लेकर विवाद होता रहता है। उस विवाद को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना संचालित की है। इस योजना में लोगों को आबादी की जमीन का मालिका हक दिया जा रहा है। जिसे घरौनी कहा जाता है। जिले के 335 गांवों के 16,977 लोगों की घरौनी दी जाएगी। इसमें खलीलाबाद तहसील के 83 गांवों के 4324 लोगों को घरौनी दी जानी है। जबकि मेंहदावल तहसील के 145 गांवों के 7680 लोगों को और धनघटा तहसील क्षेत्र के 107 गांवों के 4793 लोगों को घरौनी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इससे आबादी की जमीन का विवाद खत्म होगा। विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान ने बताया कि गांवों में आबादी की जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से निश्चित ही विवाद खत्म होंगे। अब लोग इस जमीन पर बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे। इन जमीन पर आवास बनवा सकेंगे। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जमीन का मुकदमा कोर्ट में लंबे समय तक चलता रहता है। इसमें जितनी जमीन की कीमत नहीं होती है, उससे अधिक लोग मुकदमे में खर्च कर देते हैं। सरकार की इस क्रांतिकारी सोच का नतीजा है कि आबादी की जमीन को लेकर अब कोई विवाद नहीं रहेगा। आबादी की जमीन का लोगों को अधिकार मिला है। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, लेखपाल बुद्धिराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed