{"_id":"5cd3101ebdec22071a388182","slug":"161557336094-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मशरूम फार्मिंग प्रोजेक्ट व जैविक खेती प्लांट राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से मशरूम फार्मिंग प्रोजेक्ट व जैविक खेती प्लांट राख
Wed, 08 May 2019 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुधारा थाना के भाटपारा गांव का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। दुधारा थाना के बाघनगर पुलिस चौकी अंतर्गत भाटपारा गांव में मंगलवार को देर शाम एक मशरूम फार्मिंग प्रोजेक्ट व जैविक खेती प्लांट जलकर राख हो गया। गांव वालों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
भाटपारा गांव निवासी खलीक अहमद पुत्र जमीरूलहसन गांव के पास स्थित अपने खेत की चारों तरफ से बाउंड्री कराकर उसमें तकनीक से खेती करते है। उन्होंने बाउंड्री में मशरूम फार्मिंग प्रोजेक्ट व जैविक खेती प्रोजेक्ट लगा रखा हैं। प्रोजेक्ट के लिए खेत पर घास फूस का शेड बनाकर रखे थे। मंगलवार को देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से मशरूम फार्मिंग प्रोजेक्ट के लिए लगा दो शेड, वाटर पंप, एक कूलर, दो आम और एक बेल, नीबू का पेड़, अमरूद का फलदार वृक्ष जलकर राख हो गया है। मशरूम भी जल गए और जैविक खेती के लिए सारे फल, फूल झुलस कर नष्ट हो गए। खलीक अहमद ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।