{"_id":"5c8d3d84bdec2214173a2019","slug":"161552760196-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट के लिए भागदौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट के लिए भागदौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के लिए भाजपा नेता पहुंचे राजधानी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जूता कांड के बाद खलीलाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवारी को लेकर कयास बाजी का दौर चल रहा है। अधिकांश लोग मानकर चल रहे हैं कि सांसद शरद त्रिपाठी को पार्टी यहां से उम्मीदवार नहीं बनाएगी। इसके बाद टिकट के दावेदार दिल्ली और लखनऊ दौड़ लगाने लगे हैं। दूसरे दल के एक नेता भी दिल्ली का दौरा कर चुके हैं।
जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने ही भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट हो गई थी। इसे भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा सांसद का टिकट काटकर इस सीट पर किसी और को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इस संभावना को देखते हुए टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। टिकट के संभावित दावेदार प्रदेश से लगायत देश की राजधानी तक भागदौड़ कर रहे हैं। इसमें पार्टी के दो पूर्व सांसद सहित दूसरे दल के पूर्व सांसद भी शामिल हैं। कई अन्य दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं, जो भाजपा के शीर्ष नेताओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। टिकट के दावेदार अपने संबंधों को भुनाने के साथ-साथ पार्टी के लिए किए गए संघर्ष और त्याग की कहानी भी सुना रहे हैं। दूसरे दल के एक पूर्व सांसद के करीबी तो टिकट के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी कई दौर की वार्ता का दावा कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।
दावेदारों की काट भी खोज रहे
टिकट के लिए अपनी दावेदारी जता रहे नेता दूसरे दावेदारों की कमियां खोजने में भी मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक नेता के दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचने की खबर यहां प्रसारित हुई कि कुछ ही घंटे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। उस वीडियो में नेताजी भाजपा के दिग्गज नेताओं को औकात दिखाने की बात कहते दिख रहे हैं। इसी तरह के रोज-रोज आजमाए जा रहे हथकंडों से मामला बड़ा रोचक हो चला है।