फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर

लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर

Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर
12630 नौजवान पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन

अक्तूबर से फरवरी तक चले अभियान में बने हैं वोटर
पहली बार मतदान के लिए उत्साहित हैं नौजवान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन जिलों में फैली खलीलाबाद लोकसभा सीट के लिए जिले में 1244278 मतदाता हैं। इनमें 12630 मतदाता पिछले तीन महीने चले अभियानों के दौरान बने हैं। इन मतदाताओं के मन में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। पहली बार मतदाता सूची में आए नौजवान अच्छी सरकार चुनने में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं।
खलीलाबाद लोकसभा सीट की पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल में 1244278 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने अक्तूबर से ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू कराया था। एक जनवरी तक आए आवेदनों के आधार पर जो मतदाता सूची प्रकाशित हुई है उसमें जिले के 12630 नौजवान ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19के बीच है। ये सभी पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने जा रहे हैं। पहली बार मतदाता बने संतोष का कहना है कि वे ऐसी सरकार के लिए मतदान करेंगे जो नौजवानों के सपनों का भारत बना सके। उनका कहना है कि लोकसभा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए वे खुद के अलावा परिवार के सदस्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। चुनाव में प्रलोभन देने वाले उम्मीदवार को कत्तई वोट नहीं देंगे। शिवम पांडेय का कहना है कि दूसरों को मतदान करता देख मन में इस अवसर को पाने की प्रबल इच्छा थी। इस बार मौका मिला है तो वोट के जरिए देश की तरक्की के लिए प्रयास करेंगे। विवेक का कहना है कि मतदाता बनकर अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। देश में अच्छी और काम करने वाली सरकार का चयन पूरा सोच समझकर करेंगे।
विज्ञापन


‘नौजवान निभाएं जिम्मेदारी’
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है। नौजवान अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को मतदान के लिए प्रेरित करें। अच्छी सरकार ही युवाओं की समस्याओं का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed