फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आजमगढ़, बलिया, मऊ जिले के घोड़ो ने किया प्रतिभाग

आजमगढ़, बलिया, मऊ जिले के घोड़ो ने किया प्रतिभाग

Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़, बलिया, मऊ जिले के घोड़ो ने किया प्रतिभाग
घुड़दौड़ में बड़गो गांव का घोड़ा जीता
विज्ञापन

फोटो
धनघटा के बसवारी गांव में हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। बसवारी गांव में स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर सोमवार को घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़, बलिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर, मऊ जिले से आए घोड़े दौड़ में शामिल हुए। संतकबीरनगर के बड़गो गांव निवासी अशोक राय का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के आयोजक बड़गो गांव निवासी अशोक राय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर यहां करीब 30 वर्षों से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सात राउंड हुई दौड़ में बड़गो गांव निवासी अशोक राय के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर जिले के लालमन पूरा निवासी सोमनाथ यादव और बड़गो गांव के रहने वाले राममिलन यादव के घोड़े क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान रहे। विजेता घोड़ों को मालिकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सूरज राय, अनिल राय, बलिया निवासी बब्बन चौधरी, मदन राय, बंता राय, मोनू राय, रामपलट, जयकरन सिंह, बाबूराम, संतोष चौधरी, अंगद चौधरी, रामप्रकाश सिंह, संतोष बेलदार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed