फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16 corona positive found

जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
16 corona positive found
जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- सभी लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 280 पहुंच गई है।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के छह, नाथनगर ब्लॉक के तीन, मेंहदावल के दो, बेलहर के एक, बघौली के तीन और अन्य जिले के एक व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम इनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही नौ लोग मंगलवार को स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 280 है। अब तक जिले में कुल 8,852 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 8,474 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 511 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 4,27,079 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। 204 जगह पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed