फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16,451 people got corona vaccine including 426 booster dose

426 को बूस्टर डोज समेत 16,451 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी

Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
16,451 people got corona vaccine including 426 booster dose
426 को बूस्टर डोज समेत 16,451 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी
विज्ञापन

-22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 181 गांवाें में बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 16,451 लोगों को टीका लगाया गया। इसमे 15 से 18 वर्ष के 5143 किशोर-किशोरियाें को प्रथम डोज, 18 वर्ष से ऊपर के 492 युवाओं को प्रथम डोज और 10,390 युवाओं को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के 426 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 181 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2109 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 660, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 1321, सांथा में 2400 के सापेक्ष 1760, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2200, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 1610, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 1474, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 1712, बघौली में 2400 के सापेक्ष 3479, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 56 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed