{"_id":"5d0e5ad08ebc3e3f4100b35e","slug":"156122182314-khalilabad-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालय पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालय पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

परसामाफी में कोटे की नए दुकान खोले जाने की मांग की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। ग्राम पंचायत परसामाफी के ग्रामीणों ने शनिवार को सांथा ब्लॉक कार्यालय पर नए कोटे की दुकान आवंटित कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत को एक सूत्री मांग पत्र सौंपा।
ग्रामीण शमशुल कवर, नूर मुहम्मद, इसरारुलहक, आर मुहम्मद, शब्बीर अहमद, कोईल सहानी, नूरुलहुदा, मंजूर अहमद, राजकुमार प्रसाद, मोतीलाल शर्मा, इरफान अहमद आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अनियमितता में निरस्त हो गया था। उसके बाद गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत परसवनिया में अटैच कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त गांव के कोटेदार राशन में घटतौली करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से अपने ग्राम पंचायत में नया राशन की दुकान आंवटित कराने की मांग की हैं।